31 जनवरी से थी लापता ,  जंगल में फंदे से लटकती मिली छात्रा क... - CG Sandesh

31 जनवरी से थी लापता , जंगल में फंदे से लटकती मिली छात्रा की लाश

बालोद। जिले के साल्हे में एक नाबालिग छात्रा का जंगल में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। मृतक छात्रा 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। वह 31 जनवरी को स्कूल जाने के लिए निकली थी और तब से उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन जब लड़की का कुछ पता नहीं चला तो 6 फरवरी को डौंडी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

 


डौंडी थाना पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद लड़की की तलाश की। मुखबिरों को एक्टिव कर दिया गया। आसपास के पुलिस थानों में भी छात्रा की फोटो और जानकारी भेजी गई। अब 22 फरवरी को नाबालिग की सड़ी-गली लाश जंगल में फंदे पर लटकते हुई मिली है। मृतका की लाश गांव से 3 किलोमीटर दूर जंगल के अंदर मिली है। साल्हे जंगली क्षेत्र है, इसलिए उस तरफ कम ही लोग जाते हैं। यही वजह है कि इतने दिनों तक लाश पर किसी का ध्यान नहीं गया था। बुधवार को कुछ स्थानीय लोग उस रास्ते से गुजरे, तब उनकी नजर शव पर पड़ी। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश को फंदे से उतरवाया। घटनास्थल से सैंपल इकट्ठे किए। इसके बाद परिजनों से लड़की की शिनाख्त कराई गई। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन हत्या के एंगल से भी जांच की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें