CG News : हेड मास्टर छात्रा से करता था छेड़छाड़, गिरफ्तार - CG Sandesh

CG News : हेड मास्टर छात्रा से करता था छेड़छाड़, गिरफ्तार

कवर्धा जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र से एक हेड मास्टर द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. हेड मास्टर आए दिन उसे खाली कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ करता था. इसके अलावा वॉट्सऐप में अश्लील मैसेज भी भेजा था. 12 साल की बच्चे के परिजनों ने इस मामले में शिकायत की है, शिकायत में बताया गया है कि सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षक कुंजबिहारी हाठिले(42) बच्ची को अश्लील मैसेज वॉट्सऐप में भेजा करता था.

स्कूल में भी परेशान किया करता था. लड़की अपने पिता का फोन चलाया करती थी. उसके पिता भी ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं. इस वजह से उनके फोन पर क्या मैसेज आते थे. वो समझ भी नहीं पाते थे. कहा जा रहा है कि कुछ दिन पहले लड़की के कुछ रिश्तेदार उसके घर आए थे. उन्होंने ही हेड मास्टर का मैसेज देखा था. जिसके बाद लड़की से पूछताछ की गई.

पूछताछ में पूरी जानकारी सामने आई है. लड़की ने बताया कि वह डरी हुई थी. उसे लग रहा था कि घरवाले ही गुस्सा करेंगे. इसलिए उसने घर में कुछ नहीं बताई थी. लड़की ने बताया कि जनवरी महीने के अंतिम समय में भी प्रधान पाठक ने उससे छेड़छाड़ की थी. स्कूल के एक खाली कमरे में ले जाकर उसने गंदे तरीके से लकड़ी को छुआ था.

इधर, शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी हेडमास्टर को वार्ड नंबर 17 रायपुर बायपास रोड से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया है. इस मामले की शिकायत डीईओ तक भी पहुंची थी. जिसके बाद डीईओ ने हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें