तुमगांव : तबियत ख़राब होने पर तालाब के पचरी में सोया था कोटवा... - CG Sandesh

तुमगांव : तबियत ख़राब होने पर तालाब के पचरी में सोया था कोटवार, 4 लोगों ने दारु पीकर सोया है कहकर पीटा

तुमगांव थाना क्षेत्र के एक गाँव के कोटवार के साथ 4 अज्ञात लोगों ने मारपीट कि. कोटवार तालाब नहाने गया था। नहाने के बाद तबियत ख़राब होने पर वह पचरी में सो गया था। फिर 4 लोग आये और दारु पीकर सोया है कहकर गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ग्राम रायकेरा निवासी खिलावन दास मानिकपुरी ने अपनी शिकायत में बताया है कि वह केशलडीह में कोटवारी का काम करता है। 18 फरवरी को वह अपने गांव के तालाब में करीबन 02 बजे नहाने के लिये गया था। नहाने के बाद अचानक उसका तबियत खराब होने से वह तालाब के पचरी में सो गया था।

रात करीबन 9 बजे 4 व्यक्ति आये और कौन सोया है कहकर कोटवार को मां बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज देने लगे। कोटवार ने उन्हें बताया कि उसका तबियत ठीक नहीं होने से वह सोया है। चारों अज्ञात व्यक्तियों ने कोटवार को शराब पीकर सोया है कहते हुए हांथ थप्पड़ चप्पल से मारपीट किये एवं गंदी-गंदी गाली दिये हैं। अंधेरा होने से उक्त चारों व्यक्ति को कोटवार नहीं पहचान पाया।

मामले कि शिकायत कोटवार ने थाने में दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC के तहत अपराध कायम किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें