बसना : सिद्ध संकल्प फाउंडेशन ने बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु... - CG Sandesh

बसना : सिद्ध संकल्प फाउंडेशन ने बच्चों के उज्जवल भविष्य हेतु की करियर काउंसलिंग.

बसना। मंगल भवन प्रांगण में सिद्ध संकल्प फाउंडेशन द्वारा वर्ग 10-12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विषयों की पढ़ाई के सही तरीक़े साथ-साथ करियर काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया गया ।जिसमें विभिन्न साशकीय एवम निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस करियर काउंसलिंग में लगभग 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया। करियर काउन्सलरो तथा विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को 12वीं के बाद अपनी भविष्य के विकल्प चुनने में मदद कर, मार्ग प्रदर्शित किया ।

इस मौके पर विभिन्न   विद्यालयों के प्राचार्य   एवं अन्य शिक्षक- शिक्षिकाएं भी मौजूद थे। विषय विशेषज्ञों तथा कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद श्री रमेश शर्मा जी का का शॉल श्रीफल से स्वागत किया गया। सिध्द संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री आदित्य रंजन कानूनगो ने बताया कि आज के समय मे बच्चों को सही दिशा देने व उनके स्वर्णिम, उज्वल भविष्य के लिये ऐसे आयोजन भविष्य में भी होते रहेंगे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें