विगत 7 दिनों से विधुत सप्लाई ठप्प गांवो वालो ने विधुत विभाग ... - CG Sandesh

विगत 7 दिनों से विधुत सप्लाई ठप्प गांवो वालो ने विधुत विभाग पहुंचकर बताई अपनी समस्या.

जगदीशपुर के लगभग 50 ग्रामीण बसना के नेता सरिंदर सिंह (मन्नू) के साथ विधुत विभाग बसना परिसर में पिछले 7 दिनों से बिजली गुल होने की समस्या लेकर आये. ग्रामीणों ने बताया कि जगदीशपुर के बस्ती पारा में बिजली गुल हो जाने के कारण पानी को लेकर भी भारी परेशानियो का सामना करना पड़ रहा है.

दरसल बिजली गुल हो जाने के कारण कई ट्यूब वेल और नल जल सप्लाई बंद हो गया है. अधिकतर ग्रामीण नल-जल के पानी पर ही आश्रीत है. बिजली चले जाने के कारण नल-जल बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. विगत 7 दिनों से बिजली नहीं होने के कारण और गांव वालों को भागते-भागते बसना विधुत विभाग आना पड़ा. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पहले से ही कई हैण्ड पम्प बन्द है जिनका मरम्मत नही किया जा रहा है. और बिजली के चले जाने से पानी को लेकर भारी समस्या उत्पन्न हो जाती है.

इस संबंध में बसना जेई से भी बात किया गया तो उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर उड़ गया है और जल्द ही ट्रांसफार्मर लगा कर विधुत को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें