अयोध्या से रायपुर आ रही यात्री बस पलटी,14 तीर्थयात्री घायल; ... - CG Sandesh

अयोध्या से रायपुर आ रही यात्री बस पलटी,14 तीर्थयात्री घायल; दो की हालत गंभीर

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में गौरेला-शहडोल अंतरराज्यीय मार्ग पर तीर्थयात्रियों से भरी एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए हैं। अयोध्या से सुन्दर ट्रैवल्स की यात्री बस तीर्थयात्रियों को लेकर रायपुर आ रही थी। बस में करीब 60-70 यात्री सवार थे।


मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर लालपुर गांव के पास मंदपुर में यात्री बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सामने से तेज रफ्तार ट्रक आ रही थी, ऐसे में बस को टक्कर से बचाने के दौरान हादसा हुआ। इससे बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे जाकर पलट गई। बस ड्राइवर एक्सीडेंट के बाद से फरार है। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। लोगों ने गौरेला थाना पुलिस को तुरंत घटना की सूचना दी।

पुलिस ने कहा कि हादसे में 14 लोग घायल हैं, जिनमें बस कंडक्टर और एक बच्चे की हालत गंभीर है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार बस ड्राइवर की तलाश कर रही है।

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें