नाबालिक से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे - CG Sandesh

नाबालिक से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

लखनपुर। जिले से खबर आ रही है जहां प्रार्थी द्वारा थाना लखनपुर रिर्पोट में दर्ज कराया गया कि प्रार्थी की भतीजी खेत तरफ गई थी। इसी दौरान ग्राम गोरता का अमृत सिंह करियाम पीछे से आकर बुरी नियत से मेरी भतीजी का हाथ बाह पकड़कर छेड़छाड़ किया हैं, जो मेरी भतीजी घर आकर घटना के बारे में बताई हैं, प्रार्थिया के रिर्पोट पर सदर धारा 354 भा.द.वि., पाक्सो एक्ट की धारा 12 कायम कर विवेचना में लिया गया।


पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन मे नाबालिग बालिका संबंधी मामले मे त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिए गये थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला(भा.पु.से.) पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में थाना प्रभारी लखनपुर डॉ. प्रशांत देवांगन के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा आरोपी का पता तलाश कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा था।

दौरान विवेचना प्रकरण के आरोपी अमृत सिंह करियाम साकिन गोरता का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया। जो आरोपी द्वारा नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने की घटना कारित करना स्वीकार किया गया. आरोपी के विरूद्ध अपराध दर्जकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें