बोलेरो और ट्रैक्टर की टक्कर में दूल्हे समेत पांच की मौत, तीन... - CG Sandesh

बोलेरो और ट्रैक्टर की टक्कर में दूल्हे समेत पांच की मौत, तीन की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश। हरदोई जिले के पचदेवरा थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। अनियंत्रित होकर बोलेरो ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे में दूल्हा समेत पांच लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही डीएम, एसपी समेत अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे।

हरपालपुर क्षेत्र के कुड़हा गांव के देवेश पुत्र ओमवीर की शुक्रवार को शादी थी। कई गाड़ियों में सवार होकर बराती शाहजहांपुर के कांट थाना क्षेत्र के अभायन गांव जा रहे थे। इन गाड़ियों में शामिल एक तेज रफ्तार बोलेरो ने पचदेवरा क्षेत्र के दरियाबाद गांव के पास गन्ने से भरी ट्रॉली में टक्कर मार दी। जिससे अनियंत्रित होकर बोलेरो बरवन रजबहा में जा गिरी। बोलेरो के अंदर आठ बराती मौजूद थे। जिनमें 12 वर्षीय रुद्र व दूल्हा देवेश के बहनोई बिपनेश निवासी जलालपुर पनबारा जनपद कन्नौज की मौके पर मौत हो गई।

 


वहीं इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते समय दूल्हा देवेश (20), पिता ओमबीर, ड्राइवर सुमित सिंह की मौत हो गई। जबकि बोलेरो सवार अंकित, राजेश, जगतपाल को उनके परिजन इलाज के लिए फर्रुखाबाद लेकर चले गए। तीनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें