मुख्यमंत्री आवास के बाहर बम मिलने की सूचना, मौके पर पहुंचा बम निरोधक दस्ता
उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री आवास के बाहर बम मिलने की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मौके पर बम निरोधक दस्ता पहुंचा। इस बात की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री आवास की सुरक्षा बढ़ाई गई और मुख्यमंत्री आवास के आसपास के जगहों पर छानबीन की। इसके साथ ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली मुख्यालय में बम मिलने की फर्जी सूचना दी गई।
जानकारी के अनुसार जैसे ही लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के बाहर बम मिलने की कॉल पुलिस को आई तो उसके बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई। जब कॉल मिलने पर आस-पास के इलाके की तलाशी ली गई तो यह फर्जी कॉल निकली। हालांकि एहितयात के तौर पर सीएम आवास के आस-पास के इलाके में चेंकिग की जा रही है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें