सड़क हादसा : दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, दो की मौके पर मौत, च... - CG Sandesh

सड़क हादसा : दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत, दो की मौके पर मौत, चार घायल

बालोद। जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। दो मोटरसाइकिल में हुई आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं चार घायलों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसा बालोद जिले के महामाया थाना क्षेत्र अंतर्गत की है।


जानकारी के अनुसार हादसा बीती रात्रि महामाया थाना क्षेत्र अंतर्गत कोपेडेरा- बम्हनी मार्ग पर हुआ। संतराम अपने मोटरसाइकिल से दोस्तों के साथ बम्हनी से बालोद जिला स्थित अपने गांव कोपेडेरा गांव वापस आ रहा था, वहीं दूसरी ओर कांकेर जिला के ग्राम पर्रेकोड़ो निवासी संदीप कुमार अपने दोस्तों के साथ नलकसा मड़ई से वापस जा रहा था। इस दौरान बम्हनी मार्ग पर दोनों मोटरसाइकिल में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में संदीप कुमार और संतराम की मौके पर मौत हो गई। वहीं मोटरसाइकिल सवार अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें