एंकर मर्डर केस में खुलासा : गला दबाकर की गई इशिका की हत्या..... - CG Sandesh

एंकर मर्डर केस में खुलासा : गला दबाकर की गई इशिका की हत्या...

जांजगीर चांपा। YouTube चैनल की एंकर इशिका शर्मा की संदिग्ध हालत में मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इशिका के शार्ट पीएम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है।


इशिका शर्मा के शव का जिला अस्पताल के तीन डॉक्टर की टीम ने पोस्टमार्टम किया। डॉक्टर की टीम ने शॉर्ट पीएम में इशिका के साथ मारपीट और उसके मुंह नाक को कपड़े में दबाने और दम घुटने से मौत होने की आशंका जताई है। साथ ही बिसरा को उच्च स्तरीय जांच के लिए प्रीजर्व किया है।


इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के दिन जिस होटल में इशिका और उसका भाई खाना लेने गए हैं, उस होटल का सीसीटीवी कैमरा खंगाल रही है। पुलिस को आशंका है कि घटना के दिन भाई बहन के अलावा कुछ और भी लोग शामिल थे, जो घटना के बाद से इशिका और उसके भाई का मोबाइल और स्कूटी ले कर फरार हुए हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें