रक्तदान कर जरूरतमंद व्यक्ति को दिया नई जिंदगी - CG Sandesh

रक्तदान कर जरूरतमंद व्यक्ति को दिया नई जिंदगी

हम इंसान हैं और इंसान के काम आ सकें ये हमारा परम् कर्तव्य होना चाहिए । हम संवेदनशील हैं। उन लोगों के लिए सोचते हैं जिन्हें जिंदगी के लिए रक्त की सख्त जरूरत है। एक यूनिट रक्त से किसी की जिंदगी बच सकती है। रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य दुनिया में नहीं है।
ऐसी कुशल सोच वाले नीलांचल सेवा समिति के संरक्षक श्री सम्पत अग्रवाल जी के दिशा-निर्देश में आज समिति के दो सद्स्य श्री लक्ष्मीकांत सागर एवं श्री अशीष सेठ ने रक्त दान कर गरीब पीड़िता का जान बचाया।


साथ ही श्री सम्पत अग्रवाल जी ने कहा रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिये नीलांचल सेवा समिति के सभी सदस्यों के द्वारा जरुरत मन्द लोगो को रक्त दान कर जान बचाया जा रहा है। रक्त के अभाव में किसी की भी जान नहीं जानी चाहिए। समाज में बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें जरूरत पड़ने पर तत्काल रक्त नहीं मिल पाता है। दुर्घटनाओं से ज्यादा मौतें तो रक्त की कमी के कारण होती है। ऐसे जरूरत मंद को एक यूनिट रक्त देकर आप उनकी जान बचा सकते हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें