राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैम्पस जु... - CG Sandesh

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैम्पस जुनवानी भिलाई द्वारा सात दिवसीय विशेष इकाई शिविर का आयोजन

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई श्री शंकराचार्य टेक्निकल कैम्पस जुनवानी भिलाई द्वारा सात दिवसीय विशेष इकाई शिविर का आयोजन दुर्ग जिले के अरसनारा ग्राम में किया गया ।

04 फरवरी से 10 फरवरी की अवधि में “विकसित युवा विकसित भारत"के थीम के अंतर्गत गांव के लोगों को जागरूक करने हेतु इकाई द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों एवं कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।

सात दिवसीय शिविर के दौरान परियोजना के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा वृक्ष पुस्तकालय, गांव के विभिन्न स्थानों व शाला परिषर की सफाई, पोर्टेब वाश बेसिन, रसोई उद्यान, उपयोग किए गए प्लास्टिक बोतलों से क्यारियों का निर्माण जैसे विभिन्न कार्यों को कार्यान्वित किया गया, इसके साथ ही दीवारों पर संकेतात्मक चित्र बनाकर महत्वपूर्ण संकेत भी दिए गए।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पंडवानी गायिका श्रीमती उषा बारले ने स्वयंसेवकों के बीच उपस्थित होकर अपने भावनात्मक आत्मकथा से “ईमानदारी को प्रगति का मुख्य आधार बताते हुए स्वयंसेवकों को आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।” इसके साथ ही "गोधन नवोत्पाद " के शिविर में रायपुर जिले के स्वच्छता राजदूत रीतेश अग्रवाल ने स्वच्छता को महत्ता देते हुए गोबर से बनने वाले विभिन्न चीजें जैसे मूर्तियां, चप्पल, दीया, रंगोली, सूटकेस को व्यवहारिक तौर से बनाकर उनके प्रक्रिया को समझाया वहां उपस्थित गांव के लोगों ने भी गोबर से दीये बनाकर शिविर का उचित लाभ उठाया। साथ ही हार्टफुलनेस से श्री एस एन देशमुख एवं श्रीमति देशमुख द्वारा मानसिक एवं शारीरिक क्षमता व स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए यौगिक विधियों से अवगत कराया गया।

सात दिवसीय विशेष शिविर में श्री शंकराचार्य अस्पताल के विशेषज्ञों द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ग्राम के निवासियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी सुझाव प्राप्त कर इस शिविर का भलीभांति लाभ उठाया गया।

इस विशेष शिविर में जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत दुर्ग पुलिस का महत्वपूर्ण योगदान रहा, यातायात जागरूकता हेतु वहां उपस्थित श्रोताओं को सड़क एवं यातायात के नियमों से अवगत कराया एवं स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विशेष संदेश दिया गया। यातायत पुलिस दुर्ग रमेश कुमार दुबे एवं रक्षा टीम ने बौद्धिक परिचर्चा में यातायात एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर श्रोताओं को उद्बोधित किया। खुशी जैन एवं उनके टीम "एन. जी. ओ. लायसा एवं डोनेट थोड़ा सा" द्वारा स्वयंसेवकों को विशेष जानकारी दी गई । संस्था के निदेशक डॉ पी. बी. देशमुख ने इस शिविर में उपस्थित होकर स्वयंसेवकों को उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया,उन्होंने शिविर को नई दिशा देते हुए ग्रामीण विकास एवं सामाजिक कार्यों की पद्धति को समझाया।

इस सात दिवसीय शिविर के प्रत्येक दिन ग्रामीण विकास के लिए जागरुकता रैली आयोजित की गई, साथ ही गांव की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के लिए सर्वे के माध्यम से वार्तालाप किया गया।

यह कार्यक्रम संस्था के अध्यक्ष श्री आई.पी.मिश्रा,संस्था के निदेशक डॉ. पी. बी. देशमुख, गंगाजली एजूकेशन सोसाइटी की अध्यक्ष जया मिश्रा, रासेयो सीएसवीटीयू के कार्यक्रम समन्वयक डॉ.डी.एस.रघुवंशी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ.अचला जैन एवं प्राध्यपक प्रभारी मोहित सिंह के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें