बड़ा हादसा : गुब्बारे में गैस भरते समय सिलिंडर फटा, 4 की मौत,... - CG Sandesh

बड़ा हादसा : गुब्बारे में गैस भरते समय सिलिंडर फटा, 4 की मौत, 10 घायल

पश्चिम बंगाल। दक्षिण 24 परगना जिले के जयनगर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां आयोजित एक मेले में हीलियम गैस सिलेंडर फट गया है, जिससे चार लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। घटना रविवार रात करीब 10 बजे जयनगर थाना क्षेत्र के बंतरा गांव में हुई।



पुलिस ने बताया कि गुब्बारे बेचने वाला गुब्बारे में गैस भरने के लिए सिलेंडर का इस्तेमाल कर रहा था तभी यह हादसा हुआ। घटना के बारे में सूचना मिलते ही जयनगर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। विस्फोट में मारे गए चार लोगों में से दो नाबालिग थे। गुब्बारे बेचने वाले मुचिराम मंडल (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जिसका हीलियम सिलेंडर फट गया। विस्फोट में मारे गए अन्य तीन लोगों की पहचान शाहीन मुल्ला (13), अबीर गाजी (8) और कुतुबुद्दीन मिस्त्री (35) के रूप में हुई है।इस घटना में मारे गए चारों लोगों के शवों को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और सभी घायलों को बरुईपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें