रायगढ़ : युवक ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या - CG Sandesh

रायगढ़ : युवक ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या

रायगढ़। जिले से बड़ी घटना सामने आ रही हैं। युवक ने कीटनाशक दवा सेवन कर आत्महत्या कर ली। मृतक ग्राम कदमढोढ़ी निवासी है। बताया जाता है कि परिजन जिस युवक की शादी के लिए वधू की तलाश कर रहे थे। उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि कापू से तकरीबन 15 किलोमीटर दूर ग्राम कदमढोढ़ी में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई। जब गांव के मुड़ापार में रहने वाले पवन बंसोड़ 22 वर्ष की लाश उसके घर के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। युवक के पास गिलास पड़ा था, जिसमें उसने कीटनाशक दवा डालकर पीया था, इसलिए लोग समझ गए कि पवन ने जहर सेवन कर आत्महत्या की है।


वहीं इसकी सूचना मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने घटना स्थल जाकर जायजा लिया तो पाया कि युवक की लाश के कुछ दूर कुत्ते के 4 पिल्ले भी मृत पड़े थे। विवेचना में खुलासा हुआ कि जहर सेवन करने वाले युवक ने जिस जगह उल्टी की, पिल्लों ने उसे चट कर खा लिया और विष के असर से उनकी भी जान निकल गई।

बंसोड़ परिवार का कहना है कि पवन को उसके चाचा ने गोदनामा में ले रखा था। परिवार वाले पवन की जल्दी शादी के लिए लडक़ी भी तलाश रहे थे। इस बीच उसने खुदकुशी कर ली। मृतक के रिश्तेदार मेघूराम तुर्री की सूचना पर मर्ग कायम कर पुलिस उसके आत्महत्या के कारणों की जांच पड़ताल में जुटी है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें