नक्सलियों की साजिश नाकाम, सर्चिंग के दौरान CRPF जवानों ने 3 ... - CG Sandesh

नक्सलियों की साजिश नाकाम, सर्चिंग के दौरान CRPF जवानों ने 3 किलो IED बम किया नष्ट

बीजापुर : नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर जिले में सर्चिंग के दौरान आवापल्ली और CRPF के सुरक्षाबलों ने नक्सलियो की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. सुरक्षाबलों ने आज रविवार को तीन किलो का आइईडी बम बरामद करने के बाद नष्ट कर दिया है।

 


बताया जाता है कि, आवापल्ली थाना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस की 196 सीतापुर कैंप द्वारा आरओपी के दौरान मार्ग पर स्थित शिव मंदिर के पास मुख्य मार्ग से 50 मीटर की दूरी पर पगडंडी से एक तीन किलो का प्रेशर आइईडी बरामद किया है।

नक्‍सलियों द्वारा रोड ओपनिंग के लिये निकली सुरक्षा बलों को हानि पहुंचाने के लिये प्रेशर आइईडी लगाया गया था। सुरक्षा बलों की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया। बीजापुर बीडीएस की टीम ने मौके पर पहुंचकर आइईडी विस्‍फोटक को नष्ट कर दिया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें