डॉक्टर की क्लीनिक में गोली मारकर हत्या, मरीज बनकर आए थे आरोप... - CG Sandesh

डॉक्टर की क्लीनिक में गोली मारकर हत्या, मरीज बनकर आए थे आरोपी

उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद में अज्ञात बदमाशों ने एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी। मरीज बनकर डॉक्टर के केबिन में घुसे बदमाशों ने एक के बाद एक कुल तीन फायर किए। इसमें से दो गोलियां डॉक्टर को लगी है।


मुरादनगर कस्बे में आयुर्वेदिक डॉक्टर शमशाद का अपना घर है। उन्होंने अपने घर के बाहरी हिस्से में क्लीनिक खोल रखी है। शनिवार रात करीब 10 बजे वह अपनी क्लीनिक में बैठे थे। इसी दौरान बाइक पर आए कुछ बदमाश केबिन में घुसे। इन्होंने खुद को मरीज बताया और इलाज की बात करते करते अचानक तमंचा निकालकर डॉक्टर शमशाद पर फायरिंग कर दी। इससे मौके पर ही डॉक्टर शमशाद की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी केबिन से निकलकर बाइक पर सवार हुए और गाजियाबाद की ओर भाग गए। फायरिंग की आवाज सुनकर डॉक्टर शमशाद के परिजनों के साथ ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन किया है। इनमें से एक टीम CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं दूसरी टीम इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए बदमाशों को लोकेट करने की कोशिश कर रही है।

 


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें