जेपी नड्डा पहुंचे नारायणपुर दिवंगत नेता सागर साहू को दी श्रद... - CG Sandesh

जेपी नड्डा पहुंचे नारायणपुर दिवंगत नेता सागर साहू को दी श्रद्धांजलि

जगदलपुर। हेलीकॉप्टर में बैठकर जेपी नड्डा छतीसगढ़ के जगदलपुर से नारायणपुर पहुंचे। भाजपा के दिवंगत नेता सागर साहू को श्रद्धांजलि दी। फिर परिजनों से भी मुलाकात की है। इस दौरान उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व सीएम रमन भी मौजूद रहे।

नारायणपुर पहुंचे जेपी नड्‌डा ने कहा कि सागर की नक्सलियों ने सागर की निर्मम हत्या कर दी। मुझे कल रात पता चला है। साथी के बिछड़ने का गहरा गम है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कार्यकाल के दौरान नक्सली हमले बराबर बढ़े हैं। हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं को टारगेट किया जा रहा है। पार्टी सदा सागर के परिवार के साथ रहेगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दिल्ली से अपने विशेष विमान से छत्तीसगढ़ के जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां वे सबसे पहले मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। फिर लालबाग मैदान में आयोजित आमसभा स्थल पहुंचेंगे। जेपी नड्डा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत भाजपा के अन्य कई नेता भी मौजूद हैं।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें