CG ACCIDENT : दो बाइकों के आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत, 3 क... - CG Sandesh

CG ACCIDENT : दो बाइकों के आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत, 3 की मौत, 1 की हालत गंभीर

बलरामपुर। जिले में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां दो बाइकों के आमने-सामने से जबरदस्त भिड़ंत होने से दो बाइक सवार युवकों व महिला की मौके पर ही मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लेदो नदी के पास हुआ।


ग्राम बसंतपुर निवासी अजय पोया पिता राजेंद्र 23 वर्ष अपनी अपाचे पर सवार होकर वाड्रफनगर जा रहा था। वह बनारस-अंबिकापुर स्टेट हाइवे पर बसंतपुर व वाड्रफनगर के बीच स्थित लेदो नदी के पास पहुंचा था। इसी दौरान वाड्रफनगर की ओर से आ रहे बाइक से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे यह हादसा हो गया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला व मृतकों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर दोनों बाइक सवारों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। पीएम के बाद तीनों मृतकों का शव उनके परिजनों को सौंपा गया।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें