दो लीटर के जगह डेढ़ लीटर मिट्टी तेल का किया गया जा रहा था वित... - CG Sandesh

दो लीटर के जगह डेढ़ लीटर मिट्टी तेल का किया गया जा रहा था वितरण ग्रामीणों ने लगाए आरोप तो अधिकारी आए सेल्स मेन के बचाव पक्ष में

ताजा मामला ग्राम पँचायत कनकेबा के है जहाँ सरकार के नियमानुसार 2 लीटर मिट्टी तेल का वितरण करना है लेकिन कनकेबा के सेल्स मेन कन्हैया पटेल दो लीटर के जगह डेढ़ लीटर प्रति कार्ड मिट्टी तेल का वितरण कर रहे है.

अभी-अभी इसी सेल्स मेन कन्हैया पटेल के ऊपर ग्रामीणों द्वारा शिकायत किया गया था कि 2 मृत महिलाओ के नाम से राशन को स्वयं उठाव कर रहा है. जिसको संज्ञान में लेकर सराईपाली एसडीएम  नूपुर पन्ना राशि ने नोटिस भी जारी किया है.

इधर मामला ठंडा हुआ नही की इसी गांव के एक युवक ने सार्वजनिक तौर पर एक what aps ग्रुप में यह खुलासा किया कि ग्रामीणों को दो लीटर के जगह पिछले कुछ महीनों से डेढ़ लीटर मिट्टी तेल का वितरण कर रहा है. इस मामले को लेकर महासमुन्द जिले के कलेक्टर हिम शिखर गुप्ता को अभी अवगत करा दिया गया है.


इस पूरे मामले को लेकर कनकेबा के सेल्स मेन कन्हैया पटेल से फोन किया गया और what aps मेसेज करके पक्ष रखने का प्रयास किया गया. लेकिन उन्होंने फोन बार-बार काट दिया और मेसेज देख कर भी जानकारी देना सही नही समझा.

इस संबंध में सराईपाली के फ़ूड अधिकारी सी.एस. वर्मा से बात किया तो उन्होंने बताया कि मिट्टी तेल का वितरण सरकार के आबंटब के ऊपर होता है. अगर कम मिट्टी तेल गांव के लिए आता है तो 2 लीटर के जगह कम दिया जाता है.

जबकि जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव से इस पूरे मामले को लेकर बात किया गया तो उन्होंने कहा कि मृत व्यक्तियों के नाम से अगर चावल उठाव हो रहा है और 2 लीटर के जगह कम मिट्टी तेल का वितरण किया जा रहा है तो नाम भेजिए ग्रामीणों का जांच करवा कर कार्यवाही की जाएगी.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें