कोरबा : बेलाकछार में रहने वाले युवक ने की खुदकुशी - CG Sandesh

कोरबा : बेलाकछार में रहने वाले युवक ने की खुदकुशी

कोरबा। बालको थाना क्षेत्र के गांव बेलाकछार में रहने वाले 23 वर्षीय युवक ने खुदकुशी कर ली. युवक की खुदकुशी का कारण अज्ञात है. लेकिन युवक के बूढ़े नाना ने जो आपबीती बताई वो किसी के भी दिल को कंपकपा देगी.लेकिन इस घटना ने एक बात साफ कर दी है कि आजकल नौजवान थोड़ी सी ही परेशानी सामने आने पर आत्महत्या जैसे कदम उठा लेते हैं. वो आत्मघाती कदम उठाने से पहले ये नहीं सोचते कि परिवार के कई लोगों की उम्मीदें उनसे जुड़ी हुई है.

मृतक के नाना सुरेंद्र सिंह ने बताया कि “पोते इंद्रजीत ने 1 दिन पहले मुझसे कहा था कि कर्ज बहुत हो गया है. जिसे चुकाने के लिए मैं बहुत परेशान हूं. जिस पर मैंने उससे कहा कि मुझे 1100 रुपए महीना पेंशन मिलता है. 2 महीने के हिसाब से 2200 रुपये बैंक खाते में हैं. उसे निकाल लो, दोनों मिलकर कमाते हैं.

जितना भी कर्ज होगा चुका देंगे फिर भी पैसे कम पड़े तो मैं खेत बेच दूंगा. इसके बाद वह देर रात को घर आया. शायद खाना भी नहीं खाया था. फिर मैं जब सुबह उठा तब बरामदे में कुछ लटका हुआ देखा. पहले तो लगा कि वह भालू या कोई जानवर है. लेकिन जब टॉर्च जला कर देखा तो फंदे पर पोता लटक रहा था. मेरे तो होश उड़ गए, मैंने झट से उसे पकड़ लिया. लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी. इसके बाद मैंने पुलिस को सूचना दी”.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें