जवानों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों ने लगभग 40 म... - CG Sandesh

जवानों और नक्‍सलियों के बीच मुठभेड़, माओवादियों ने लगभग 40 मिनट तक किया फायरिंग… विस्फोटक पदार्थ समेत अन्य सामग्री बरामद

बीजापुर। छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर जिले के सीमावर्ती गांव गुण्डम के जंगल में पुलिस और नक्‍सलियों के बीच मंगलवार की शाम मुठभेड़ हुआ है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने नक्‍सलियों को भारी नुकसान होने का दावा किया है। जवानों ने मौके से नक्‍सली सामग्री भी बरामद किया है।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिला बीजापुर एवं सुकमा के सीमावर्ती क्षेत्र अंतर्गत थाना तर्रेम सेे लगभग 08 किमी. दक्षिण दिशा ग्राम गुण्डम के जंगल क्षेत्र में प्रतिबंधित सीपीआई माओवादी संगठन के उधम सिंह एवं अन्य सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना के आधार पर डीआरजी/ एसटीएफ/कोबरा की संयुक्त टीम को नक्सली गश्त सर्चिंग अभियान हेतु रवाना किया गया था। क्षेत्र में गश्त सर्चिंग के दौरान ग्राम गुण्डम के जंगल में पहले से घात लगाये माओवादियों एवं पुलिस के बीच सायं लगभग 05ः00 बजे मुठभेड़ हुई। माओवादियों द्वारा लगभग 40 मिनट तक फायरिंग किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा भी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग किया गया, जिससे माओवादी जंगल एवं अंधेरे का फायदा उठाकर घटनास्थल से भाग गये।

घटनास्थल की बारीकी से सर्चिंग के दौरान भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ, डेटोनेटर, नक्सल कैम्प की सामग्री एवं अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई। घटनास्थल से भागते हुये कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर, उनसे पूछताछ की जा रही है। उक्त मुठभेड़ में कुछ माओवादियों के मारे जाने एवं घायल होने की संभावना को देखते हुये आसपास क्षेत्र में सर्चिंग अभियान जारी है। सुरक्षा बल के सभी सदस्य सहीं सलामत हैं।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें