छत्तीसगढ़ : CRPF के जवान ने खुद को गोली मारकर कर ली आत्महत्या - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : CRPF के जवान ने खुद को गोली मारकर कर ली आत्महत्या

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। आज सुबह रेजिडेंशियल एरिया में जवान ने खुद को गोली मारकर हत्या की। 2 दिन पहले ही छुट्टी बिताकर CRPF में तैनात जवान वापस ड्यूटी पर लौटा था। कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। सुसाइड की वजहों के बारे में कोई जानकारी नहीं लग पा रही है।

37 वर्षीय CRPF जवान विनय बीजापुर में CRPF मुख्यालय पर तैनात था। विनय का घर केरल में है। लम्बी छुट्टी के बाद रविवार को वापस ड्यूटी पर लौटा था। हालांकि उसी दिन से विनय कुछ उदास था लेकिन कैंप में किसी से कोई बातचीत नहीं की। विनय ने अपनी सर्विस बन्दूक AK-47 से खुद को गोली मार ली, घटनास्थल पर ही जवान की मौत हो गई।

बस्तर रेंज के आईजी पी सुंदरराजन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक जवान की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। केरल के रहने वाले 37 वर्षीय विनय काफी समय से बीजापुर में तैनात थे। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वजहों के बारे में छानबीन की जा रही है। परिजनों को जानकारी दी गई है। सर्विस राइफल रूम से बरामद हुआ है। मामले में फोन कॉल हिस्ट्री से सुसाइड की वजह पता चल सकती है। जांच की जा रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें