9 सटोरियों को दुर्ग पुलिस ने नोएडा से किया गिरफ्तार, फरार मा... - CG Sandesh

9 सटोरियों को दुर्ग पुलिस ने नोएडा से किया गिरफ्तार, फरार मास्टर माइंड की तलाश

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में लायन बुक-15 नाम से 5 पैनल संचालित कर रहे 9 सटोरियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस की छापामारी से पहले ही इनका मास्टर माइंड सोनू फरार हो गया है।

मामले का खुलासा करते हुए दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि भिलाई के 9-10 लड़के उत्तर प्रदेश के नोएडा और दिल्ली में ऑनलाइन सट्टा चला रहे हैं। उन्होंने तुरंत एंटी क्राइम एंड सायबर यूनिट व थाने की टीम को ग्रेटर नोएडा के लिए रवाना किया। वहां जाने पर पता चला कि एक फ्लैट में दुर्ग-भिलाई के कुछ लड़के रह रहे हैं। उनके द्वारा कुछ संदिग्ध गतिविधि को अंजाम दिया जा रहा है।

पुलिस की टीम ने एलेस्टोनिया अपार्टमेन्ट, ग्रेटर नोएडा की 9वीं मंजिल में दबिश दी। वहां 9 लड़के ऑनलाइन सट्टा लायन बुक-15 का संचालन करते हुए पकड़े गए। पूछताछ में पता चला कि इनके द्वारा 05 पैनल चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने तुरंत सभी को गिरफ्तार किया। इन लोगों के पास से अलग-अलग बैंकों के बैंक खाते, 3 लैपटॉप, 15 नग मोबाइल और बहीखाता जब्त किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

ग्रेटर नोएडा में पैनल का संचालक वैशाली नगर निवासी सोनू नाम का युवक चला रहा था। उसी ने इन 9 आरोपियों को नोएडा नौकरी के लिए भेजा था। सोनू के साथ वैशाली नगर निवासी अंकित कनौजिया भी इसमें बड़े रूप से सक्रिय था। अंकित नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक से इंजीनियरिंग कर रहा है।

सोनू के घर नोटिस चस्पा करेगी पुलिस

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि ग्रेटर नोएडा सहित 5-6 अन्य राज्यों में सोनू काफी लंबे समय से ऑनलाइन सट्टा का पैनल चला रहा था। अंकित ने उसका घर देखा है। वैशाली नगर में उसकी गिफ्ट शॉप है। पुलिस उसके यहां जाएगी। उसके घर वालों को नोटिस देगी। यदि इसके बाद सोनू ने सरेंडर नहीं किया तो उसके नाम पर कुर्की वारंट जारी किया जाएगा।

इन पैनल का किया जा रहा था संचालन

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के द्वारा लॉयन-15 के 5 पैनल चलाए जा रहे थे। इसमें लॉयन-एक्स, 99एक्स, लेजर-247, बेटभाई-9 और स्काई एक्स के नाम शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपी

लोकेश कलवानी पिता सुरेश कुमार (32 वर्ष) निवासी सुंदर बाजार भाटापारा
अभिषेक सिंह पिता अखिलेश्वर सिंह (37 वर्ष) निवासी शांति नगर सड़क 5बी भिलाई
विशाल कुशवाहा पिता रमापति कुशवाहा (24 वर्ष) निवासी गणेश नगर, एसीसी जामुल, भिलाई
अंकुश वर्मा पिता दिलीप वर्मा (25 वर्ष) निवासी संग्राम चौक, कैम्प-1, छावनी भिलाई
आकाश साहू पिता यशवंत साहू (24 वर्ष) निवासी हार्डवेयर लाइन, सुपेला
अंकित कनौजिया पिता प्रकाश कनौजिया (24 वर्ष) निवासी शॉप नंबर 8, वैशाली नगर भिलाई
वैभव सिंह पिता वैदेही शरण ठाकुर (24 वर्ष) निवासी टिकरापारा बिलासपुर
शुभम राव पिता ए जगन्नाथ राव (19 वर्ष) निवासी एचएससीएल कालोनी सेक्टर 6 भिलाई
डी आशीष पिता डी पूट्टू राव (20 वर्ष) निवासी जोन-1, सड़क 15, खुर्सीपार, भिलाई


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें