पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, यूट्यूब देखकर खरीदा पिस्टल ... - CG Sandesh

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, यूट्यूब देखकर खरीदा पिस्टल और कारतूस

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने यूट्यूब वीडियो देखकर बिहार के एक अपराधी से पिस्टल और कारतूस खरीद कर लोगों से दबंगई कर रहे एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास पिस्टल और कारतूस भी जब्त किया है।

दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि रुआबांधा पारिजात कालोनी निवासी विशाल सिंह (27 साल) के पिस्टल है। उन्होंने तुरंत भिलाई नगर टीआई को टीम बनाकर छापेमारी करने के आदेश दिए। पुलिस ने पारिजात कालोनी में छापेमारी करके विशाल सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अवैध रूप से पिस्टल रखना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और दो खाली मैग्जीन, 6 जिन्दा कारतूस जब्त किया। विशाल के पास पिस्टल से संबंधित कोई विधिक दस्तावेज नहीं थे। इसलिए उसके खिलाफ धारा 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया.

पुलिस ने बताया कि विशाल सिंह आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके बारे में और भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही साथ उस आरोपी को भी तलाश कर रही है, जिससे उसने पिस्टल और कारतूस खरीदा है। आरोपी ने बताया कि उसने यूट्यूब चैनल में देखा था कि बिहार के कजरा में पिस्टल मिलता है। इसके बाद वो कजरा गया और वहां से पिस्टल लेकर आया। इसके बाद इस पिस्टल को दिखाकर लोगों को धमकाता था और हफ्ता भी वसूल करता था।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें