बसना : सेवा समर्पण यात्रा का बिजराभाठा में हुआ अभूतपूर्व स्व... - CG Sandesh

बसना : सेवा समर्पण यात्रा का बिजराभाठा में हुआ अभूतपूर्व स्वागत

नीलांचल सेवा समिति का सेवा समर्पण यात्रा आज कलमीदादर के पश्चात ग्राम बिजराभाठा एवं पैता पहुंची। जहां ग्रामीणों ने नीलांचल सेवा समिति के संरक्षक श्री सम्पत अग्रवाल जी का अभूतपूर्व स्वागत किया गया।

गांव के विभिन्न गलियों से स्वागत करते हुए गांव के प्रमुख स्थान पर पहुंचे जहां गांव के प्रमुख जनों द्वारा श्री सम्पत अग्रवाल जी का पुष्पहार पहनाकर तथा श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इसके बाद से श्री सम्पत अग्रवाल ने गांव के 17 कुंवारी कन्याओं का पद पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किए साथ ही 11 प्रतिभावान छात्र छात्राओं को विगत वर्ष की परीक्षा में सर्वोत्तम अंक हासिल करने के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानीत किया गया ।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें