जीन्स से गला घोंटकर युवक की हत्या , इलाके में फैली सनसनी    ... - CG Sandesh

जीन्स से गला घोंटकर युवक की हत्या , इलाके में फैली सनसनी

जगदलपुर: जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहाँ एक युवक की अर्धनग्न हालत में लाश मिली है। मृत युवक के गले में जीन्स बंधी हुई है। साथ ही कमर से नीचे के अंग कुचले हुए मिले हैं। शव के पास शराब की बोतलें भी मिली है। प्रारंभिक तौर पर युवक का गला घोंट कर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, युवक की अब तक पहचान नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। मामला जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, लाश करकपाल इलाके में मिली है। यहां बाजारपारा गए लोगों ने शव को देखा। जिसके बाद इसकी सूचना फौरन बोधघाट थाना के जवानों को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जिसके बाद शव को अस्पताल भिजवाया गया है। इधर, जिस जगह पर शव मिला है वहां पास में ही कुछ शराब की बोलतें भी पड़ी मिली। युवक का नाम क्या है? कहां का रहने वाला है? फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है

युवक की जीन्स उतार कर घोंटा गया गला

बताया जा रहा है कि, लाश के आस-पास मिली शराब की बोतलें देख यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक को पहले शराब पिलाई गई होगी। जिसके बाद उसी की जीन्स उतारकर उसका गला घोंट दिया गया होगा। फिलहाल पुलिस ने हत्या की संभावना जताई है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें