सोसाइटी में सट्टा लगाते 9 लोगों को किया गिरफ्तार - CG Sandesh

सोसाइटी में सट्टा लगाते 9 लोगों को किया गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य की दुर्ग जिला पुलिस ने ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली थाना इलाके में बने एक सोसाइटी में सट्टा लगाते 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने धंधे से जुड़े सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया था। बताया गया है कि महादेव ऐप ( maha dev satta app)के मुख्य निर्माता दुबई में बैठा हुआ है। इस गैंग के सभी आरोपी महादेव मोबाइल ऐप के जरिए मैच आदि पर सट्टा लगाते हैं। सट्टा लगवाने के लिए युवाओं को वेतन पर भर्ती किया जाता है।

रायगढ़ के स्क्रैप कारोबारी ने नीलकर ऑनलाइन ( online )सट्टा एप शुरू किया था.

पुलिस के अनुसार दुर्ग-भिलाई केसौरभ चंद्राकार , रवि उत्पल, कपिल चेलानी और रायगढ़ के स्क्रैप कारोबारी ने नीलकर ऑनलाइन गेमिंग सट्टा एप शुरू किया था. आरोपियों ने हैदराबाद के सबसे बड़े सटोरियों से लिंक किया। पूरे देश में उनका एप चल रहा है.। उसके बाद विदेश शिफ्ट हो गए. इसमें सरिया, सरफाम कपड़ा , स्क्रैप वालों ने पैसा लगाया है. दुर्ग-रायपुर में आरोपियों के खिलाफ केस भी दर्ज है।

तीन लैपटॉप 15 मोबाइल( mobile) और नकदी बरामद

इन लोगों से पुलिस ने तीन लैपटॉप 15 मोबाइल और नकदी बरामद की है। यह आरोपी महादेव नाम के मोबाइल ऐप के जरिए सट्टा संचालित कर रहे थे।

ऑनलाइन सट्टा एप चलाने वाले सरगना की 14 फरवरी को शादी



दुर्ग-भिलाई के चर्चित ऑनलाइन सट्टा एप चलाने वाले सरगना की 14 फरवरी को शादी है. भिलाई की 26 साल की युवती से रिश्ता तय हुआ है.युवती का परिवार विदेश चला गया है. पिछले 10 दिनों से सरगना की शादी का आमंत्रण कार्ड बंट रहा है. राज्य के कई कारोबारी, बड़े नेता से लेकर अधिकारियो समेत 700 लोगों को न्यौता भेजा गया है. इस शादी पर ED की भी नजर है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें