इस मामले में सहायक ग्रेड 2 पर पदस्त कर्मचारी गिरफ्तार
जशपुर। जिले के शासकीय हाईस्कूल में सहायक ग्रेड 2 पर पदस्त कर्मचारी को अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में जिला शिक्षाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीँ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बता दें कि, जिला शिक्षाधिकारी द्वारा 4 फरवरी को जारी किए गए निलंबन आदेश में निलंबन के कारणों को दर्शाते हुए बताया गया है कि,
सहायक ग्रेड 2 अरविंद लकड़ा ने बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड किया था। जिसकी शिकायत जशपुर कोतवाली थाने में दर्ज की गई थी। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अरविंद लकड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अभिरक्षा में 48 घंटे से ज्यादा रहने के कारण अरविंद लकड़ा को जिला शिक्षा अधिकारी ने उसे सस्पेंड कर दिया है।
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.
अन्य सम्बंधित खबरें