पटेवा : खेत में लगे धान की जबरदस्ती कर रहे थे कटाई, विरोध करने पर महिला से अश्लील गाली-गलौज कर दी जान से मारने की धमकी
पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम बोडरा में एक महिला के खेत में लगे धान की दो व्यक्ति जबरदस्ती कटाई करने लगे, जिसका विरोध करने पर महिला से अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी गयी.
ग्राम बोडरा सुशीला बाई ने पुलिस को बताया कि उसके पति के स्वर्गवास 1987 में हो गया, जिसके बाद उम्रदराज होने से अब वह घर पर अकेले रहती है. 15 नवंबर 2022 को सुबह लगभग 11:00 बजे जब वह अपने खेत पटेवा खार गयी थी, उसी समय गांव के ही खोलबाहरा साहू व मकुन्दा साहू के द्वारा उसके खेत में लगे धान को जबरदस्ती काट रहे थे जिसे सुशीला ने मना किया तो उसके साथ अश्लील गाली गलौच एवं जान से मारने की धमकी दिया गया.
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी खोलबाहरा साहू और मकुन्दा साहू के विरुद्ध अपराध धारा 294-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें