युवक-युवतियों को बीच सड़क स्कूटी पर मस्ती करना पड़ा महंगा, रा... - CG Sandesh

युवक-युवतियों को बीच सड़क स्कूटी पर मस्ती करना पड़ा महंगा, राहगीरों ने वीडियो बनाकर SP को भेजा… हुई कार्रवाई

दुर्ग। भिलाई के वायशेप ओवरब्रिज पर स्कूटी पर उल्टे बैठकर मस्ती करना युवक-युवतियों को महंगा पड़ गया। बीच सड़क में मस्ती कर रहे दोनों बाइक में सवार युवक-युवतियों का उनके पीछे पीछे चल रहे एक व्यक्ति ने वीडियो बना लिया और एसपी डा. अभिषेक पल्लव को वाट्सएप पर भेज दिया था। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए एसपी गाड़ियों के पंजीयन नंबर के आधार पर युवक युवती के बारे में पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने दोनों वाहन चालकों से जुर्माना वसूल किया।

एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने बताया कि उन्होंने आम जनता से मुलाकात के दौरान अपना निजी वाट्सएप नंबर दिया था। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की थी कि यदि कहीं भी यातायात नियमों का उल्लंघन होता दिखे तो आम नागरिक बिना किसी संकोच के उनके नंबर पर उसकी शिकायत करें। जिसका अब परिणाम भी दिखने लगा है। उन्हें रोजाना करीब 30 शिकायतें मिल रही हैं। जिन पर वे कार्रवाई भी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक जागरूक नागरिक ने वीडियो भेजा था। जिसमें दो स्कूटी पर एक युवक और युवती उल्टे होकर बैठे हैं और गाड़ी तेज रफ्तार में चल रही है। इससे हादसे का खतरा पैदा हो गया था।

 

 


वीडियो में दिखी स्कूटी के पंजीयन नंबर के बारे में पता किया गया तो जानकारी हुई कि स्कूटी क्रमांक सीजी-07 बीएच 1546 नरेंद्र जैन की है और सीजी-07 बीडब्ल्यू 0293 नीलम जैन की है। इस आधार पर पुलिस ने दोनों वाहन मालिकों को बुलवाया और उनसे जुर्माना वसूल किया। साथ ही पुुलिस ने यह भी अपील की कि वे यातायात नियमों का उल्लंघन न करें। उल्लंघन करने वालों का वीडियो बनाकर पुलिस को भेजें। ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें