प्रेमिका की धमकी से युवक ने की आत्महत्या - CG Sandesh

प्रेमिका की धमकी से युवक ने की आत्महत्या

लखनऊ। लखनऊ के बाहरी इलाके मोहनलालगंज में 24 वर्षीय एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक दिलीप की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। इसमें लिखा है कि उसकी प्रेमिका उससे शादी नहीं करने पर उसके खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने की धमकी दे रही थी।पुलिस ने कहा कि परवर पश्चिम निवासी दिलीप कुमार का एक युवती से प्रेम संबंध था, लेकिन वह दूसरी युवती से शादी कर रही थी।खबरों के मुताबिक दिलीप शनिवार को घर से तेलीबाग में किसी काम से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।बाद में उसका शव मोहनलालगंज के उतरगांव गांव में नहर के पास पेड़ से लटका मिला।पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन और एक सुसाइड नोट बरामद किया है और घटना की जानकारी उसके परिवार को दी।


परिवार ने कहा कि दिलीप की सगाई पिछले सप्ताह हुई थी और 20 फरवरी को तिलक होना था।अतिरिक्त डीसीपी, दक्षिण क्षेत्र, मनीषा सिंह ने कहा, जांच के दौरान यह सामने आया कि दिलीप का एक युवती के साथ संबंध था, लेकिन उसने दूसरी युवती से शादी तय कर ली। इस पर उसकी प्रेमिका उसे धमकी देने लगा कि अगर उसने उससे शादी नहीं की तो वह उस पर बलात्कार का केस दर्ज कराएगी।एडीसीपी ने कहा कि परिवार ने अभी शिकायत दर्ज नहीं कराई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें