दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत, हादसे में घायलों को लेकर जा रह... - CG Sandesh

दो कारों के बीच जोरदार भिड़ंत, हादसे में घायलों को लेकर जा रही एंबुलेंस भी खड़े ट्रक से टकराई, बच्चे सहित कुल 11 लोग घायल

कोरबा : जिले में शनिवार को एक परिवार पर हादसे की दोहरी मार पड़ी है। दो साल के बच्चे को लेकर इलाज के लिए जा रहा परिवार की कार दूसरी कार से जा टकराई। इस टक्कर में छह लोग घायल हो गए। इनमें से पांच को गंभीर हालत में रायपुर रेफर किया गया तो उन्हें लेकर जा रही एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इन हादसों में बच्चे सहित कुल 11 लोग घायल हुए हैं। इनमें से छह की हालत गंभीर है। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बांगो थाना क्षेत्र में हुआ है।जानकारी के मुताबिक, कोरिया जिले का रहने वाला कुर्रे परिवार के दो साल के बच्चे आयान बीमार है। उसका इलाज कराने केलिए परिवार के लोग कार से अंबिकापुर जा रहे थे। इस दौरान सूरजपुर के पास एक अन्य कार से उनकी टक्कर हो गई। इससे कार सवार सभी आठ लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस ने परिवार के अन्य लोगों को हादसे की सूचना दी। इस बीच पांच लोगों की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रायपुर रेफर कर दिया।


इसके बाद एंबुलेंस से गंभीर घायलों परिवार के दो अन्य लोग लेकर निकले। अब एंबुलेंस कोरबा के चोटिया में सड़क किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। इसके चलते एंबुलेंस चालक सहित सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गए। यहां भी पुलिस ने सभी घायलों जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसमें छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसमें बच्चा आयान सहित जेनी देवी, पवन कुमारी, दुलारी बाई, जयकली और राजकुमार शामिल हैं। इनके साथ ही पांच अन्य पुरूष भी घायल हैं। पुलिस ने बताया कि आगे कार्रवाई की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें