CG CRIME : जमीन विवाद में भतीजों ने चाचा को उतारा मौत के घाट... - CG Sandesh

CG CRIME : जमीन विवाद में भतीजों ने चाचा को उतारा मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले के तनौद गांव में भतीजों ने जमीन विवाद में अपने ही चाचा को मौत के घाट उतार दिया। गुरुवार को पटवारी कार्यालय के सामने भतीजों ने अपने चाचा पर पत्थर से हमला कर उसे मार डाला। जिसके बाद दोनों आरोपी भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है।

तनौद गांव में जमीन का सीमांकन कराने के काम से बिलासपुर जिले के सोनलोहर्षि गांव से 67 वर्षीय खोलबहरा साहू आया हुआ था। वो पटवारी ऑफिस के सामने बैठा था, वहीं पामगढ रेवेन्यू इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह ऑफिस मे सीमांकन की तैयारी कर रहे थे। तभी ग्रामीण के दोनों भतीजे संतोष साहू और उत्तम साहू वहां पहुंचे। दोनों सीमांकन का विरोध करने लगे। सीमांकन को लेकर उपजे विवाद को रोकने के लिए पटवारी ने अनावेदक को आवेदन देने के लिए कहा।

 


इस बीच संतोष साहू और उत्तम साहू अपने चाचा खोलबहरा साहू के साथ हाथापाई करने लगे, जिसे पटवारी और आरआई ने रोका और उन्हें कार्यालय परिसर से बाहर जाने को कहा। अधिकारियो की बात सुनकर दोनों पक्ष कार्यालय के बाहर गए, जहां संतोष साहू और उत्तम साहू ने अपने चाचा के सिर पर पत्थर मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर ही चाचा दम तोड़ दिया। मामले की सूचना मिलने पर शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें