निकली भिलाई स्टील प्लांट में बंपर भर्ती, वॉक-इन-इंटरव्यू 6 फ... - CG Sandesh

निकली भिलाई स्टील प्लांट में बंपर भर्ती, वॉक-इन-इंटरव्यू 6 फरवरी को

भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (सेल) भिलाई स्टील प्लांट के अंतर्गत आने वाले स्वास्थ्य केंद्रों सहित कारखानों और संस्थानों में संचालित अस्पतालों के लिए कई पदों पर वैकेंसी जारी की गई है। सेल के अस्पतालों में जीडीएमओ, विशेषज्ञ, सुपर स्पेशलिस्ट सहित अन्य पदों में कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर चयन किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार 6 फरवरी 2023 को निर्धारित वॉक-इन-इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं। सेल से जारी की गई जानकारी के मुताबिक उनके द्वारा जारी किए गए पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास डीएम, डीएनबी, 


एमबीबीएस के साथ पीजी डिप्लोमा व पीजी डिग्री जैसी हायर शैक्षिक योग्यता वाले उम्मीदवारों की आवश्यकता है। जिनके पास ये डिग्री हों वो इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 फरवरी 2023 को निर्धारित समय पर बीएसपी मेन गेट के पास स्थित एचआरडीसी कार्यालय पहुंचना होगा। यहां उम्मीदवार नोटिफिकेशन में प्रदर्शित आवेदन पत्र में अपनी जानकारी दर्शाते हुए चार हालिया पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटोग्राफ और मूल प्रमाण पत्र व अन्य दस्तावेजों के साथ वॉक-इन इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने प्रमाण पत्रों व अन्य दस्तावेजों की स्व प्रमाणित छायाप्रति भी जमा करना अनिवार्य होगा। सुपर स्पेशलिस्ट – 05 इन पदों पर की जाएगी भर्ती स्पेशलिस्ट – 10 जीडीएमओ-14 जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर -02



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें