दर्दनाक हादसा : कार पर पलटा सीमेंट-कंक्रीट मिक्सर, मां-बेटी ... - CG Sandesh

दर्दनाक हादसा : कार पर पलटा सीमेंट-कंक्रीट मिक्सर, मां-बेटी की मौके पर मौत

कर्नाटक। राजधानी बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा हुआ है। बेटी को स्कूल छोड़ने जा रही महिला की कार पर सीमेंट्र-कंक्रीट मिक्सर पलट गया। हादसे में मां और बेटी दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक के मालिक की पहचान कर ली है और ट्रक चालक और मालिक की तलाश में शहर में विभिन्न टीमों को तैनात कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, गायत्री कुमार(47) अपनी 16 साल की बेटी समता कुमार को स्कूल ले जा रही थी। इस दौरान बन्नेरघट्टा रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक उनकी कार पर पलट गया। ट्रक ने कार को पूरी तरह कुचल दिया था। इस वजह से लोग मां और बेटी को कार से नहीं निकाल सके। इस बात की जानकारी पुलिस को देने के बाद चार क्रेन और एक जेसीबी की मदद से कार को ट्रक के नीचे से निकालकर मां और बेटी के शवों को बाहर निकाला गया। इस मामले में आगे की जांच चल रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें