रविवि की वार्षिक परीक्षाएं 1 मार्च से होगी प्रारंभ - CG Sandesh

रविवि की वार्षिक परीक्षाएं 1 मार्च से होगी प्रारंभ

पं. रविशंकर विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं 1 मार्च से प्रारंभ होगी. विश्वविद्यालय ने अंतिम समय सारणी जारी कर दी है. परीक्षा में 152 कॉलेजों के लगभग 2 लाख छात्र परीक्षा देंगे.

परीक्षा तीन अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी. परीक्षार्थी प्रवेश पत्र महाविद्यालयीन परीक्षा केन्द्रों से प्राप्त कर सकेंगे अथवा परीक्षार्थी यदि चाहें तो यूनिवर्सिटी की वेबसाइट में जाकर फॉर्म भरने के समय दिए गए यूजर आईडी और पासवर्ड का प्रयोग कर डाउनलोड कर सकते हैं, जिसे संबंधित केन्द्राध्यक्ष से अभिप्रमाणित कराकर यथा समय परीक्षा में शामिल हो सकते हैं.

समय सारणी - PDF

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

त्रिवेन्द्र जगत

त्रिवेन्द्र जगत एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और cgsandesh.com के लेखक हैं। स्नातक की डिग्री और पत्रकारिता में 7+ वर्षों के अनुभव के साथ, वे पाठकों के लिए शिक्षा, करियर, करंट अफेयर्स और सरकारी योजनाओं से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और महत्वपूर्ण खबर लेकर आते हैं। सही, सटीक और समय पर जानकारी देना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।
अन्य सम्बंधित खबरें