3 वर्षों तक पति ने नहीं बनाया संबंध तो पत्नी ने कर ली आत्महत... - CG Sandesh

3 वर्षों तक पति ने नहीं बनाया संबंध तो पत्नी ने कर ली आत्महत्या

बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को शादी के तीन साल बाद किसी तरह से शारीरिक सुख नहीं मिल रहा था और उसके बच्चे भी नहीं थे, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने महिला से मिले सुसाइड नोट की जांच के बाद आरोपी पति के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज किया है।

हिर्री माइंस के सीआईएसएफ कैंप में रहने वाली पूजा यादव (25) पति नागेंद्र यादव ने 21 सितंबर 2021 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के दूसरे दिन पुलिस ने 22 सितंबर को पूजा के कमरे की जांच की, तब एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए अपने पति को जिम्मेदार ठहराया था। उसने लिखा था कि शादी के बाद भी उसे पति से शारीरिक सुख नहीं मिल रहा था और उसके बच्चे भी नहीं थे। इससे वह प्रताड़ित होकर वह आत्महत्या कर रही है। पूजा के पति नागेंद्र यादव के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस अफसरों ने मर्ग मामलों की पुराने केस की समीक्षा की, तब पता चला कि यह फाइल दबी हुई थी। पुलिस अफसरों के निर्देश के बाद पुलिस ने अब केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें