सरायपाली : ट्यूब में 20 लीटर शराब भरकर ले जाते 3 गिरफ्तार. - CG Sandesh

सरायपाली : ट्यूब में 20 लीटर शराब भरकर ले जाते 3 गिरफ्तार.

चौकी पुलिस बलौदा ने 31 जनवरी को मुखबीर की सूचना पर ग्राम कनपला डेम के पास 3 व्यक्ति को ट्यूब में शराब भरकर गांव तरफ ले जाते हुए पकड़ा है.

पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सुचना पर जंगल की आड़ लेकर बैठे थे, तभी जंगल तरफ से 3 व्यक्ति एक काले रंग के ट्यूब में कुछ सामान को लाते मिले, जिन्हें पुलिस द्वारा रोककर पुछताछ करने पर कनपला निवासी अरन कुमार नेताम पिता देवीसिंग नेताम,  हरिहर पिता भगवानों, जलधर पिता नोहर सिंग होना बताकर अपने पास रखे ट्यूब के अंदर महुआ शराब करीब 20 लीटर होना बिक्री करने हेतु ले जाना बताये.

जिसपर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक काले रंग की ट्यूब में 20 लीटर भरा हुआ महुआ शराब किमती 4000 रूपये को बरामद कर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें