अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार - CG Sandesh

अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर/ बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी शंकरगढ़ ने मोटरसाइकिल से अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है
आपको बता दें कि शंकरगढ़ पुलिस को मुखबिर की सूचना पर आरोपी सुनील गुप्ता निवासी ग्राम दोहना थाना शंकरगढ़ के द्वारा लाल रंग के बैग में अंग्रेजी शराब बिक्री करने हीरो पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 15 CV-7715 से निकला हैं l
मुखबिर के सूचना पर थाना प्रभारी शंकरगढ़ के द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए कार्यवाही के निर्देश पर आरक्षक प्रबोधिनी आरक्षक अजय टोप्पो के साथ गवाहों को साथ लेकर मुखबीर सूचना तस्दीक के लिए ग्रामीणों की गाड़ी की ओर रवाना हुए जो एक व्यक्ति पुलिस को अपने तरह आता देख इधर-उधर भागने लगा जिसक घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम सुनील गुप्ता पिता कृष्णा गुप्ता निवासी दोना थाना शंकरगढ़ का रहने वाला बताया जिसके पास से एक लाल रंग का बैग को खोलकर देखा गया तो उसमें गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब 180 ML पव्वा 30 नग मिला, संदेही आरोपी को धारा 91 जा.फो. का नोटिस देकर शराब रखने एवं परिवहन करने के संबंध में दस्तावेज की मांग की गई, जो आरोपी के पास शराब रखने एवं परिवहन करने के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं होने से शंकरगढ़ ले जाकर खपाना चाहता था l


आरोपी का यह कृत्य सदर धारा 34 (ख)आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाए जाने से 30नग गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब 180 एम एल जिसमें प्रत्येक पवा में किमत ₹120 लिखा हुआ है, जिसका जुमला कीमत 3600 रुपया है l
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल हीरो पैशन प्रो को गवाहों के समक्ष जा कर पुलिस कब्जे में लिया गया, तथा आरोपी सुनील गुप्ता ग्राम दोहन थाना शंकरगढ़ को गिरफ्तारी से अवगत करा कर गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया l
संपूर्ण कारवाही में थाना प्रभारी अमित गुप्ता, सहित पुलिस जवान मौजूद थे l



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें