सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद - CG Sandesh

सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को किया गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

जम्मू कश्मीर। पुलवामा जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने अवंतीपोरा में तलाशी अभियान चलाकर चार आतंकियों को पकड़ा है। उनके पास कई हथियार बरामद किए गए है। इन दिनों कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा होने के कारण अलर्ट जारी है।


अवंतीपोरा के हाफू नगीनपुरा में लश्कर-ए-ताइबा के कुछ आतंकियों के मौजूद होने का इनपुट मिला था। इसके बाद पूरे इलाके में अभियान चलाया गया। जब सुरक्षाबल जंगल में पहुंचे तो आतंकी ठिकाना दिखाई दिया। वहां से चार आतंकियों को हिरासत में लिया गया। अधिकारी ने बताया कि आतंकी ठिकानों से हथियार भी बरामद किए गए हैं। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी मिला है। इसकी जांच की जा रही है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें