कांस्टेबल की सड़क किनारे मिली लाश...मचा हड़कंप - CG Sandesh

कांस्टेबल की सड़क किनारे मिली लाश...मचा हड़कंप

कवर्धा। से बड़ी खबर सामने आयी है जहा एक कांस्टेबल की सड़क किनारे लाश मिली है। कॉन्स्टेबल की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। यह पूरा घटना कवर्धा के कुसुमघटा की बताई जा रही है। हालांकि यह हादसा है या हत्या? इस पूरे मामले की पुलिस जांच में जुटी हुई है। आरक्षक का नाम मिलेश यादव बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक मिलेश यादव ड्यूटी के लिए निकला हुआ था, लेकिन उसके बाद से ही क्या गुआ इसका कोई पता नहीं चल रहा था। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी गई है।

हालांकि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का लग रहा है। जानकारी के मुताबिक आरक्षक मिलेश यादव पांडा तराई थाने में पदस्थ था। कल देर रात अपने गांव बांधाटोला से वह ड्यूटी जाने के लिए निकला था। लेकिन ना तो वह थाने पहुंचा और ना ही घर लौटा। कल देर रात से ही उसका पता नहीं चल रहा था। इसी बीच आज सुबह सड़क किनारे ग्रामीणों ने आरक्षक का शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फिर उसकी पहचान मिलेश यादव के रूप में हुई। चौकी के कुसुमघटा गांव में आरक्षक गिरा हुआ पड़ा मिला है, फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें