ठेकेदार ने नहीं बनाई सड़क, कलेक्टर की अनुशंसा पर टेंडर निरस्... - CG Sandesh

ठेकेदार ने नहीं बनाई सड़क, कलेक्टर की अनुशंसा पर टेंडर निरस्त

दंतेवाड़ा। मोलसनार से उडेला सड़क निर्माण को लेकर समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के सबंध में जानकारी देते हुए कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ने बताया कि मोलसनार से उदेला सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु विगत 06 अक्टूबर 2018 को अनुबंध किया गया था। अनुबंध पश्चात् 4 वर्ष से अधिक समय होने के बाद भी ठेकेदार द्वारा कार्य पूर्ण नहीं किया जा सका है।


ठेकेदार की अरुचि व कार्य में अत्यधिक की सूचना मिलते ही नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अनुबंध को निरस्तीकरण हेतु कलेक्टर की अनुमोदन सहित अनुशंसा पत्र दिनांक 28.12.2022 अधिक्षण अभियंता को प्रेषित किया गया है विगत 25 जनवरी 2023 को अधिक्षण अभियंता द्वारा पैकेज क्रमांक सीजी -03-206 को निरस्त करने की अनुमति प्रदान की गई है। तथा तदनुसार अनुबंध निरस्त कर दिया गया है तथा उक्त प्रकरण में अपूर्ण अंतिम देयक कर राशि राजसात करने एवं सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराने हेतु पुनः निविदा हेतु बी.ओ. क्यू तैयार करने की कार्यवाही प्रक्रियारत है । जल्द ही विभाग द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर निविदा आमंत्रित किया जाएगा व सड़क निर्माण पूर्ण किया जाएगा ।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें