शराब प्रेमियों को शराब पीना पड़ेगा महंगा, योगी सरकार ने लिया... - CG Sandesh

शराब प्रेमियों को शराब पीना पड़ेगा महंगा, योगी सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

उत्तर प्रदेश। यूपी में शराब प्रेमियों को झटका लगने वाला है अब शराब पीना महंगा होने जा रहा है। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के नए फैसले की वजह से शराब की कीमतों में इजाफा होगा।

दरअसल, यूपी सरकार ने नई आबकारी नीति 2023-24 को मंजूरी दे दी है और आबकारी लाइसेंस की फीस को बढ़ा दिया है। इस वित्तीय वर्ष यानी अप्रैल 2023 से उत्तर प्रदेश में शराब पीने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। सरकार के नए फैसले में आबकारी लाइसेंस की फीस में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इससे देसी शराब और बीयर की कीमतें बढ़ जाएंगी।


28 जनवरी 2023 को हुई यूपी कैबिनेट की बैठक में सरकार ने ये फैसला लिया है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश सरकार ने इस वर्ष शराब के माध्यम से 45 हजार करोड़ रुपये का राजस्व जुटाने का टारगेट फिक्स किया है।

सरकार की तरफ से लिए फैसले में शराब, बीयर, भांग की सभी दुकानों के लाइसेंस को रिन्यू करने को कहा है, जिसके लिए अब मालिकों को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। यही नहीं, शराब के गोदाम, मास्टर वेयरहाउस के लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन फीस में भी बढ़ोतरी की गई है।



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें