पटेवा : धान कटाई करते समय हार्वेस्टर में फंसी साड़ी, इलाज के दौरान मौत, हार्वेस्टर चालक पर अपराध दर्ज.
पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम तोरला में 2 दिसंबर को हार्वेस्टर मशीन से धान कटाई करते समय एक 55 वर्षीय महिला की हार्वेस्टर में साड़ी फँस गयी जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी, मामले में पुलिस ने हार्वेस्टर वाहन के चालक पर धारा 304 ए भादवि कायम कर विवेचना में लिया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तोरला में 2 दिसंबर को शाम करीब 7 बजे जयंती बाई ठाकुर पति रेवाराम ठाकुर उम्र 55 साल की धान कटाई करते समय हार्वेस्टर मशीन में साड़ी के फसने से गला दब जाने एवं चोंट लगने से शासकीय अस्पताल पटेवा में ईलाज के दौरान मौत हो गयी, मामले मे पुलिस ने मर्ग जांच पर से हार्वेस्टर वाहन चालक पर अपराध कायम कर कार्यवाही विवेचना में लिया है.भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें