छत्तीसगढ़  : दो लोगों को वाहन ने कुचला, गुस्साए लोगों ने 5 घं... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ : दो लोगों को वाहन ने कुचला, गुस्साए लोगों ने 5 घंटे तक किया चक्का जाम

सक्ती जिले में सड़क हादसे में घूमने निकले दो लोगों की मौत हो गई। एक वाहन उन्हें कुचलता हुआ भाग निकला। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जाम लगा दिया। इसके चलते आधी रात तक हंगामा चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक टीम पहुंची और लोगों को समझाइश दी। तहसीदार की ओर से मुआवजे की घोषणा के बाद जाम खुल सका।

जानकारी के मुताबिक, चंद्रपुर क्षेत्र में स्थानीय युवक सहनू पोबिया (52) पुत्र उद्धव पोबिया और मनोहर पोबीया (35) पुत्र मनोहर पोबीया शुक्रवार शाम करीब 7 बजे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मारी और कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने हादसा देखा तो दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक वाहन चालक भाग चुका था। जानकारी मिलने पर उनके परिजन भी पहुंच गए।

इसके बाद सबने मिलकर चंद्रपुर और डभरा मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। करीब पांच घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसके चलते देर रात तक आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी और राजस्व अधिकारि पहुंचे और ग्रामीणों और परिजनों को समझाइश दी। इसके बाद मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार की आर्थिक सहायता राशि दी गई। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें