हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा ने तीसरे दिन लगभग 9000 किमी का सफर ... - CG Sandesh

हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा ने तीसरे दिन लगभग 9000 किमी का सफर किया तय, पीसीसी चीफ मरकाम बोले-हाथ मिलाकर लोग मोदी सरकार की तानाशाही से उतपन्न पीड़ा बता रहे

रायपुर। हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा आज तीसरे दिन लगभग 9000 किलोमीटर के सफर को तय किया। इस दौरान लोग कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेताओं से हाथ मिला कर मोदी सरकार की नाकामी वादाखिलाफी और तानाशाही रवैया के चलते उत्पन्न हुई रोजगार संकट बढ़ती महंगाई पेट्रोल डीजल की लूट खाद्य सामग्रियों में लगाई गई जीएसटी के साथ अन्य समस्याओं पर चर्चा कर रहे हैं। रायपुर शहर, रायपुर ग्रामीण, बलौदाबाजार, गरियाबंद, महासमुंद, धमतरी, दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण, भिलाई, बेमेतरा, राजनांदगांव शहर, राजनांदगांव ग्रामीण, कवर्धा, जगदलपुर शहर, बस्तर ग्रामीण, सुकमा, नारायणपुर, कोण्डगांव, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, बिलासपुर शहर, बिलासपुर ग्रामीण, गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही, मुंगेली, कोरबा शहर, कोरबा ग्रामीण, जांजगीर चांपा, रायगढ़ शहर, रायगढ़ ग्रामीण, जशपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कोरिया सहित सभी ब्लाको में हाथ से हाथ से जोड़ो यात्रा हुई।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद देश का हर वर्ग पीड़ित है। अच्छे दिन का सपने दिखाकर जो लोगों के आवश्यक वस्तुओं पर ट्रैक्स लगाकर वसूली की जा रही है इससे लोगों के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ा है। रसोई गैस के महंगे दाम पेट्रोल डीजल पर लूट, रोजगार की गंभीर संकट से जनता हताश और परेशान है। किसान भी मोदी सरकार के वादा को याद कर दुखी मन से कह रहे हैं कि किसानों की जो आय बढ़ाने का वादा किया गया था वह आये तो बढा नहीं बल्कि किसानों का खर्चा चार गुना बढ़ गया हैं। फसल लगाने की लागत मूल्य में वृद्धि हो गई है और मोदी सरकार वादा अनुसार फसलों का समर्थन मूल्य नहीं दे रही है।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मोदी सरकार की नाकामियों पर पर्दा करने के लिए जो भाजपा के अनुषांगिक संगठनों ने और कुछ ट्रोल गैंग ने जो भय का वातावरण तैयार किया है। इससे लोग खुलकर अपनी पीड़ा व्यक्त नहीं कर पा रहे थे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान से हाथ मिला कर मोदी सरकार से पीड़ित जनता अब खुलकर अपनी बात को रख रही है और मोदी सरकार की नाकामी के विरोध में अपनी आवाज बुलंद कर रही है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें