छात्रा से शिक्षक ने की छेड़खानी और भेजा अश्लील मैसेज, फिर मे... - CG Sandesh

छात्रा से शिक्षक ने की छेड़खानी और भेजा अश्लील मैसेज, फिर मेंटल अस्पताल में हुआ भर्ती, आरोपी गिरफ्तार

धमतरी। जिले में स्कूली छात्रा से अश्लील बातचीत और छेड़खानी करने वाले आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी शिक्षक का नाम मोहन लाल साहू निवासी कल्ले चौकी बिरेझर है। आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए खुद को मेंटल अस्पातल में भर्ती कर लिया था।

जानकारी के मुताबिक, बिरेझर स्थित एक स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया कि स्कूल के शिक्षक मोहन साहू द्वारा मोबाइल पर अश्लील मैसेज कर उससे छेड़खानी की गई। पीड़िता की शिकायत पर बिरेझर चौकी में 354 (क), 509 (ख), 67 आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। मामले को एसपी प्रशांत ठाकुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश एएसपी मेघा टेम्भुरकर साहू को दिये।

मामले में कार्रवाई कुरूद डीएसपी कृष्णा पटेल के नेतृत्व में आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया गया। आरोपी छेड़छाड़ की घटना की शिकायत के बाद पुलिस से बचने के लिए खुद को मेंटल बताकर मेंटल अस्पताल सारखी कोलार में भर्ती हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें