BREAKING : चलती कार में लगी भीषण आग, दो लोगों ने कूदकर बचाई ... - CG Sandesh

BREAKING : चलती कार में लगी भीषण आग, दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मैग्नेटो मॉल के पास रिंग रोड में एक चार पहिया वाहन में अचानक भीषण आग लग गई। वहीं कार में बैठे दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई है। इस घटना के बाद से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।



मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के मैग्नेटो मॉल के सामने चलती कार में अचानक ब्लास्ट होने से आग लग गई। बताया जा रहा है जिस गाड़ी में आग लगी है वह स्कार्पियो है, स्कार्पियो में ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। कार सवार 2 युवक बाल-बाल बचे। युवकों के कार से उतरते ही बीच सड़क पर स्कार्पियो ब्लास्ट हुई। इस हादसे के बाद वीआईपी चौक पर अफरा-तफरी का माहौल है। फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आग को बुझाया जा रहा है। फ़िलहाल, गाड़ी में आग कैसे लगी कारण अज्ञात है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें