बसना : भंवरपुर बाजार में सब्जी विक्रेताओं से पंचायत के नाम प... - CG Sandesh

बसना : भंवरपुर बाजार में सब्जी विक्रेताओं से पंचायत के नाम पर 200 रुपये तक की वसूली, सरपंच को नही कोई जानकारी.

बसना ब्लाक के ग्राम भंवरपुर में शुक्रवार को सब्जी बाजार लगाया जाता है, यह बाजार काफ़ी बड़ा है यहाँ 15 किलोमीटर तक की दुरी के कई गाँव के लोग आते हैं, और सब्जी खरीदते हैं. सैकड़ों की संख्या में यहाँ गाँव-गाँव से सब्जी विक्रेता भी आते हैं, और अपनी सब्जियां बेचते हैं इन सब्जी बेचने वालों यहाँ कीमत भी चुकानी पड़ती है, इन सब्जी बेचने वालों से 50 से 200 रुपये तक लिया जाता है जिसकी ना कोई रशीद है और ना कोई जानकारी.

रुपये लेने वाले तीन से चार की संख्या में रहते हैं, जो हर सब्जी विक्रेता से पंचायत द्वारा लिया जा रहा है कहकर पैसे लेते हैं. इन लोगों ने बताया कि सरपंच और पंचायत द्वारा इन्हें सब्जी विक्रेता से पैसे लेने को कहा गया है, सब्जी वालों से पैसे लेने के बाद वे पैसे को अपने मुखिया के पास जमा कर देते हैं. इस काम के लिए इन्हें रशीद नही दी गयी है और विगत चार वर्षों से ये सब्जी विक्रेताओं से इसी तरह पैसे लेते आ रहे हैं.  

वहीँ सरपंच इस बात से अंजान है, उन्हें तो इस बात का पता ही नही की विगत चार सालों से कोई बाजार में जाकर पैसे की भी वसूली कर रहा है. भंवरपुर के सरपंच से जब इस सम्बन्ध में पूछा गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नही है, अभी फ़ोन के माध्यम से बताने पर उन्हें जानकारी प्राप्त हुई है, भला चार साल से गाँव के बाजार में पंचायत के नाम से वसूली की जा रही हो, और उस गाँव के सरपंच को इस बात तक कि जानकारी नही हो... इस पर कौन ही यकीन करेगा ?

वहीं जब सरपंच से कहा गया कि यह कारनामा वर्षों से चल रहा है तो उनका कहना था कि आपने पहले क्यों नहीं बताया आपने अभी बताया इसलिए अभी जानकारी प्राप्त हुई. हालाकि पैसे वसूलने वालों का कहना था कि पंचायत की तरफ से वे सब्जी विक्रेताओं से पैसे ले रहे थे. जिन्हें सब्जी विक्रेता 50 से 200 रुपये तक बड़ी आसानी से दे रहे थे, चाहे उनकी बिक्री हुई हो या ना हो. 

अब नीचे पंचायत में वसूली करने वालों का विडियो डाला गया है, अब सवाल यह है कि क्या सरपंच इस विडियो को देखकर वसूली करने वाले के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाएंगे ? 

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें